Responsive Ad Slot

Showing posts with label Crime. Show all posts
Showing posts with label Crime. Show all posts

जिसकों फोन किया, उसी से वारदात पक्की…

No comments

Thursday, 9 March 2017


नीमकाथाना। राज्य में एटीएम से ठगी करने वालों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा। यहां आए दिन वारदातें होने के बाद भी पुलिस आरोपियों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। ऐसे ही दो वारदाते सीकर जिले के नीमकाथाना क्षेत्र में रहने वाले दो लोगों के साथ घटित हुई। आरोपियों ने दोनों के एटीएम कार्ड को ब्लॉक करके उनके खाते से 71 हजार रुपए निकाल लिए।

वारदात का शिकार फौजी पवन यादव नीमकाथाना इलाके का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पूर्व पीडित के फोन पर अज्ञात लोगों ने फोन किया। आरोपियों ने अपने आप को बैंककर्मी बताकर उसके एटीएम के पासवर्ड पूछ लिए। कुछ ही देर बाद पीडित के मोबाइल पर उसके खाते से 36 हजार रुपए ट्रांजेक्शन का मैसेज आया। इसी प्रकार दूसरी वारदात सिरोही निवासी बाबूलाल के साथ घटित हुई। पुलिस ने बताया कि उसके पास भी अज्ञात लोगों ने बैंककर्मी बनकर फोन किया और उसके खाते से 35 हजार रुपए निकाल लिए। पीडित को ठगी का पता लगने पर वह थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


आतंकी के एनकाउंटर के बाद अब सिरे तलाशने की कोशिश, बॉस GM ख़ान पकड़ से बाहर!

No comments

नई दिल्ली:  लखनऊ एनकाउंटर में यूपी एटीएस ने सैफुल्लाह को तो मार गिराया, उसके कई साथियों को पकड़ लिया लेकिन सैफुल्लाह जिस ग्रुप का सदस्य था, उसका सरगना अभी भी पकड़ से बाहर है. हैरान करने वाली बात तो ये है कि इस ग्रुप का सरगना एयरफोर्स में काम कर चुका है. केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज संसद में एनकाउंटर पर बयान देने वाले हैं.

सैफुल्लाह को आतंकी बनाने वाला कहां है ?

लखनऊ में आतंकी सैफुल्लाह को 11 घंटे तक चले एनकाउंटर के बाद यूपी एटीएस ने मार गिराया था. भारी मात्रा में हथियार और बम बनाने का सामान इसके पास मिला, लेकिन इन सबके अलावा हैरान करने वाली बात ये है कि जिस ग्रुप का सैफुल्लाह सदस्य था उसका सरगना अभी तक पकड़ में नहीं आया है.


एयरफोर्स में काम कर चुका है फरार जीएम खान

ग्रुप के मुखिया का नाम जीएम खान है. जीएम खान कानपुर का ही रहने वाला है. एयरफोर्स में काम कर चुका है और अब फरार है. जीएम खान की तलाश में पुलिस कानपुर में उसके घर भी पहुंची थी, लेकिन घर बंद मिला. पड़ोसियों के मुताबिक वो लोगों से ज्यादा मिलता जुलता नहीं था.

NIA को सौंपी जा सकती है जांच

यूपी पुलिस ने गृहमंत्रालय को एफआईआर की कॉपी और पूरे मामले की रिपोर्ट भेज दी है. गृहमंत्रालय अब इसके आधार पर आगे की कार्रवाई पर विचार करेगा. केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज संसद में इस पर बयान देंगे. खबर आ रही हैं कि इस मामले की जांच एनआईए को सौंपी जा सकती है.

IS की विचारधारा से प्रभावित था सैफुल्लाह

वहीं यूपी पुलिस के मुताबिक मारे गए आतंकी सैफुल्लाह और उसके साथियों का सीधा-सीधा कनेक्शन आतंकी संगठन आईएस से नहीं पाया गया है, बल्कि सोशल मीडिया और इंटरनेट के ज़रिए वो संगठन की विचारधारा से प्रभावित थे.

सैफुल्लाह या उसके साथी भले ही आतंकी संगठन आईएस से सीधे ना जुड़े हुए हों, लेकिन उसकी विचारधारा पर चलते हुए आतंकी बन जाना देश के लिए बड़े खतरे का इशारा कर रहा है.

रक्षामंत्री तक पहुंच थी पाकिस्तान के जासूस की ?

No comments

Wednesday, 22 February 2017


नई दिल्ली। इन दिनों मप्र में पकड़े गए पाकिस्तान के जासूसों का भाजपा से रिश्तों का मामला सुर्खियों में है। ​कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तो यहां तक कह दिया है कि भाजपा अब ISI सर्टिफाइड पार्टी हो गई है। भाजपा ने इस पर आपत्ति जताई है। मप्र में कांग्रेस ने प्रमाणित कर दिया है कि पकड़ा गया जासूस ध्रुव सक्सेना भाजपा युवा मोर्चा का ही पदाधिकारी था लेकिन यह पहला मामला नहीं है जब भाजपा में पाकिस्तान के जासूस मिले हैं। 2016 में भी ऐसा ही मामला सामने आ चुका है। पाकिस्तान के एक जासूस की तो रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर तक पहुंच थी। पर्रिकर के साथ उसका फोटो भी वायरल हुआ।


जासूस का नाम शोएब बताया गया है। शोएब को अक्टूबर 2016 में जोधपुर राजस्थान में पकड़ा गया था। वो बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा का कार्यकर्ता था। भाजपा के बड़े कार्यक्रमों में जाता था और बड़े नेताओं से मिलता और उनके साथ फोटो लेकर फेसबुक पर अपलोड करता था। वह जयपुर और दिल्ली जाकर बीजेपी के कार्यक्रमों में बतौर कार्यकर्ता भी शामिल हुआ। उसने रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर और केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन सहित कई बड़े नेताओं के साथ फोटो खिंचवाकर फेसबुक पर अपलोड किए हैं। नई दिल्ली में 9 अगस्त 2014 को हुए भाजपा राष्ट्रीय परिषद के प्रोग्राम में शामिल होकर मिनिस्टर्स के नजदीक जाकर फोटो खिंचवाए। फोटोज को फेसबुक पर डाल दिया। इस कार्यक्रम में चुनिंदा भाजपा नेताओं को ही आमंत्रित किया गया था। बिना बुलाए भाजपाई भी इसमें प्रवेश नहीं पा सकते थे।

बता दें कि जोधपुर के खांडा फलसा में रहने वाले 25 वर्षीय शोएब को दिल्ली से जोधपुर आते समय मेड़ता रोड स्टेशन पर सीआईडी ने पकड़ा था। शोएब जोधपुर में विधायक सूर्यकांता व्यास के साथ भी बातचीत करते कई कार्यक्रमों में देखा गया। फेसबुक पर उसने सांसद हेमा मालिनी, राज्य के परिवहन मंत्री युनूस खां के साथ खिंचवाए फोटो भी डाल रखे हैं।

हालांकि भाजपा नेता देवेंद्र जोशी व महामंत्री मुकेश लोढ़ा ने बताया कि जासूसी में पकड़े गए शोएब हुसैन का कभी भी पार्टी से कोई संबंध नहीं रहा है। न ही वह कभी पार्टी का सक्रिय सदस्य रहा। उन्होंने कहा कि पार्टी राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों को कड़ी से कड़ी सजा देने की पक्षधर है। मप्र में ध्रुव सक्सेना के पकड़े जाने के बाद प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह ने भी ऐसा ही बयान दिया था।

मैरिज गार्डन में रुपयों से भरा बैग चोरी

No comments

Tuesday, 21 February 2017



जयपुर। कानोता थाना इलाके में अज्ञात बदमाश एक मैरिज गार्डन में रुपयों से भरा बैग चोरी कर ले गए।

पुलिस ने बताया कि विजय नगर, पुरानी चुंगी आगरा रोड निवासी विनोद शर्मा ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 12 फरवरी को उनके भाई का लग्न टीका आगरा रोड पर जेडी पैराडाइज में था। जहां अज्ञात व्यक्ति समारोह के दौरान विनोद के पास रखा रुपयों से भरा बैग चुराकर ले गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डॉक्टर के खिलाफ इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप, मामला दर्ज

No comments


जयपुर। विद्याधर नगर थाने में एक व्यक्ति ने एक युवक ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का अरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने बताया कि ए ब्लॉक, मुरलीपुरा निवासी मुकेश खंडेलवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि उनके पिताजी हाइपर टेंशन और गंभीर हृदय रोग से पीडि़त चल रहे थे। गत 19 जनवरी को वह चैकअप करवाने के लिए उन्नति टॉवर, सेंट्रल स्पाइन विद्याधर नगर स्थित एक निजी क्लिनिक पर पहुंचे। जहां डॉक्टर दिनेश को दिखाया। परिवादी मुकेश का आरोप है कि डॉक्टर दिनेश ने मेरे पिताजी का बीपी और पल्स रेट टेस्ट किए बिना ही उपचार के दौरान बेहोशी का इंजेक्शन लगा दिया। इसमें किसी ऐनेस्थीसिया के विशेषज्ञ डॉक्टर को नहीं बुलाया। इंजेक्शन लगने के बाद अचानक मुकेश खंडेलवाल के पिताजी की तयिबत बिगड़ गई और उनका देहांत हो गया। रिपोर्ट में मुकेश ने डॉक्टर पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

Don't Miss
© All Rights Reserved
Share By ❤️ Vishal