Responsive Ad Slot

Showing posts with label DainikDivyaJoyti. Show all posts
Showing posts with label DainikDivyaJoyti. Show all posts

डॉक्टर के खिलाफ इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप, मामला दर्ज

No comments

Tuesday, 21 February 2017



जयपुर। विद्याधर नगर थाने में एक व्यक्ति ने एक युवक ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का अरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने बताया कि ए ब्लॉक, मुरलीपुरा निवासी मुकेश खंडेलवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि उनके पिताजी हाइपर टेंशन और गंभीर हृदय रोग से पीडि़त चल रहे थे। गत 19 जनवरी को वह चैकअप करवाने के लिए उन्नति टॉवर, सेंट्रल स्पाइन विद्याधर नगर स्थित एक निजी क्लिनिक पर पहुंचे। जहां डॉक्टर दिनेश को दिखाया। परिवादी मुकेश का आरोप है कि डॉक्टर दिनेश ने मेरे पिताजी का बीपी और पल्स रेट टेस्ट किए बिना ही उपचार के दौरान बेहोशी का इंजेक्शन लगा दिया। इसमें किसी ऐनेस्थीसिया के विशेषज्ञ डॉक्टर को नहीं बुलाया। इंजेक्शन लगने के बाद अचानक मुकेश खंडेलवाल के पिताजी की तयिबत बिगड़ गई और उनका देहांत हो गया। रिपोर्ट में मुकेश ने डॉक्टर पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

प्याज की देश के दूसरे हिस्सों में ढुलाई के लिए काम करेगा रेलवे

No comments


प्याज की देश के दूसरे हिस्सों में ढुलाई के लिए काम करेगा रेलवे
नई दिल्ली । इस बार नासिक में लाल प्याज की फसल को देखते हुए रेलवे किसानों की हेल्प के लिए आगे आया है। आज रेलवे ने यहां से प्याज की देश के दूसरे हिस्सों में ढुलाई के लिए से एक और मालगाड़ी उपलब्ध कराई है। इस नई मालगाड़ी के आने से प्याज की ढुलाई में 30% का मुनाफा होगा। ये मालगाड़ी मध्य रेलवे उपलब्ध करा रहा है। प्याज की ढुलाई में 3 मालगडिय़ां पहले से लगी हुई हैंं।

उत्पादन के लिए नासिक प्याज पूरी दुनिया में जाना जाता है। देश में होने वाले कुल प्याज उत्पादन का 30% उत्पादन नासिक में होता है। प्याज की पैदावार से दाम गिरने से किसानों को काफी नुकसान हुआ है । रेल मंत्रालय के मुताबिक इस साल प्याज की भारी पैदावार को देखते हुए रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने नासिक से प्याज की आगे ढुलाई के लिए मालगाड़ी उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। इस बार प्याज की फसल पिछले साल के मुकाबले करीब दोगुनी हुई है।

अधिकारी के अनुसार रेलवे पिछले साल के मुकाबले पहले से ही 50 % से ज्यादा मालगाड़ी उपलब्ध करा रहा है। इसके अतिरिक्त एक और मालगाड़ी उपलब्ध कराने से प्याज उठाव क्षमता 30% और बढ़ जाएगी।उन्होंने कहा कि यहां से देश के उत्तरी, पूर्वी, उत्तर पूर्व और पूर्वी तटीय हिस्सों की मंडियों में प्याज भेजा जा रहा है। इससे किसानों के लिये मंड़ी का आकार व्यापक होगा और उनकी परेशानी काफी हद तक दूर होगी।

Source : DainikDivyaJoyti

Don't Miss
© All Rights Reserved
Share By ❤️ Vishal