Responsive Ad Slot

Showing posts with label Technology. Show all posts
Showing posts with label Technology. Show all posts

10 करोड़ रिलायंस जियो ग्राहकों के लिए स्पेशल प्लान का ऐलान

No comments

Thursday, 23 February 2017



मुंबई। हाल ही में मुकेश अंबानी ने मीडिया से बातचीत में बताया था कि जियो यूजर्स की संख्या 10 करोड़ पार हो गया है। वहीं रिलायंस जियो ने ग्राहकों का आंकड़ा 10 करोड़ पार होने पर एक बार फिर बड़ा ऐलान किया है। जियो ने एक नए प्लान की घोषणा की है। इस जियो प्राइम मेंबरशिप प्लान के मुताबिक ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा मिलेगा।


जियो के इस प्राइम मेंबरशिप प्लान में 99 रुपये की यह मेंबरशिप मौजूदा 10 करोड़ जियो ग्राहक और 31 मार्च 2017 तक जियो से जुड़ने वाले नए यूजर्स ही ले पाएंगे। इस योजना के तहत यूजर्स को 303 रुपये प्रति महीने में अनलिमिटेड कॉलिंग और अनलिमिटेड डेटा मिलेगा।

एक कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने कहा कि मौजूदा 10 करोड़ जियो यूजर्स एक तरह से जियो के सह-संस्थापक हैं। उन्होंने कहा कि इन यूजर्स के भरोसे के बाद अब हमारी ड्यूटी है कि उनको इसका फायदा मिल सके। उन्होंने कहा जियो औसतन हर सेकेंड अपने नेटवर्क पर सात ग्राहकों को जोड़ता है। उन्होंने कहा, "यह दुनिया में कहीं भी किसी भी प्रौद्योगिकी कंपनी की स्वीकृति का एक अभूतपूर्व स्तर है।"

अंबानी ने कहा कि रिलायंस जियो के शुरू होने से पहले भारत डेटा पेनिट्रेशन के मामले में 150वें स्थान पर था। अब यह पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा, "जियो के ग्राहकों ने 100 करोड़ गीगा बाइट डेटा का उपभोग किया है। मोबाइल डेटा के प्रयोग के मामले में आज भारत दुनिया में नंबर एक है।"


माइ जियो ऐप, वेबसाइट या फिर स्टोर के जरिए यह मेंबरशिप ली जा सकती है। जियो प्राइम मेंबर्स को वक्त-वक्त पर नए ऑफर्स मिलते रहेंगे। ये ऑफर्स My Jio ऐप के जरिए मिलेंगे।

जियो प्राइम मेंबर्स को 10000 रुपये के सालाना वैल्यू वाली जियो के डिजिटल कॉन्टेंट की मेंबरशिप 31 मार्च 2018 तक फ्री मिलेगी। वहीं जियो का वादा है कि देश में किसी भी नेटवर्क पर वॉइस कॉलिंग फ्री रहेगी और रोमिंग का चार्ज भी नहीं लगेगा।

जियो प्राइम मेंबर्स को 31 मार्च 2018 तक जियो के हैपी न्यू इयर अनलिमिटेड प्लान वाले बेनिफिट्स मिलते रहेंगे यानी उन्हें अनलिमिटेड डेटा (1GB हाई स्पीड, बाकी 128 kbps) मिलता रहेगा। इसके लिए उन्हें हर महीने सिर्फ 303 रुपये चुकाने होंगे।

उन्होंने कहा कि हम न सिर्फ अन्य नेटवर्क्स के प्लान्स को मैच करेंगे बल्कि उनसे 20 फीसदी एक्स्ट्रा डेटा भी देंगे। जियो अन्य नेटवर्क्स के टैरिफ प्लान से भी सस्ते और बेहतर प्लान लाएगा। 31 मार्च 2017 तक जियो के हैपी न्यू इयर ऑफर के तहत डेटा अनलिमिटेड मिल रहा है, मगर 1 अप्रैल से कस्टम टैरिफ प्लान ऑफर किए जाएंगे। अभी तक जियो से जुड़ चुके ग्राहक और 31 मार्च 2017 से पहले जियो से जुड़ने वाले नए यूजर्स सिर्फ 99 रुपये में जियो प्राइम मेंबरशिप ले सकते हैं।

अंजान नंबर से परेशान हो रहे हैं तो ऐसे पता करें पूरी जानकारी

No comments

Wednesday, 22 February 2017


अंजान नंबर या प्राइवेट नंबर से आ रही कॉल्स हमेशा ही परेशान करती हैं। कई यूज़र्स अंजान नंबर से कॉल लेना पसंद ही नहीं करते हैं क्योंकि वो नहीं चाहते हैं कि किसी परेशानी में पड़ें। ऐसा जरुरी नहीं कि हर अंजान नंबर आपको परेशान करने के लिए ही कॉल कर रहा हो, कई बार कुछ जरुरी कॉल्स भी अंजान नंबर के जरिए आती हैं।

हालाँकि अक्सर लोग अनचाही मुसीबत से बचने के लिए अंजान नंबर को इग्नोर कर देते हैं, लेकिन ऐसे में कई जरुरी कॉल्स भी हाथ से मिस हो जाती हैं। अब मान लीजिए आपका कोई अपना नया नंबर लेने पर आपको सूचित कर रहा हो, तो? इसी असमंजस से बचने के लिए जरुरी है कि आपको कॉल करता का नाम और पता मिल जाए, जिससे आप उनसे संपर्क कर पाएं।
कॉल करने वाले की जानकारी आपके पास हो तो यदि कभी कोई आपको परेशान भी करे, तो आप उसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं एक ऐसा ही आसान तरीका जिससे आप कॉल करने वाले का नाम और पता जान सकते हैं।

स्टेप 1

Truecaller एक ऐसी एप है जो इस काम में आपकी सबसे अधिक मदद कर सकती है। आप अपने पीसी से Truecaller की वेबसाइट पर जाएं।


स्टेप 2

अब अपना देश सेलेक्ट करें, यदि आप इंडिया से हैं तो वहां पहले से ही इंडिया सेलेक्ट होगा और (+91) कोड होगा। अब आपको वो फोन नंबर एंटर करना है जिसकी जानकारी आप चाहते हैं।


स्टेप 3

फोन नंबर एंटर करते ही आपके सामने पॉपअप आएगा, जिस पर आपको साइन अप के लिए कहा जाएगा। आप फेसबुक या जीमेल के जरिए इससे कनेक्ट हो सकते हैं।


स्टेप 4

साइन अप की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद ट्रू कॉलर आपको सर्च किए हुए नंबर की पूरी जानकरी दे देगा। यह जानकारी करीब 90% तक सही होती है।

अब नो मोर अननोन कॉल्स

ट्रू कॉलर से आप किसी भी कॉलर की जानकरी प्राप्त कर सकते हैं। इससे आप परेशानी से भी बच सकते हैं और आपकी जरुरी कॉल्स भी मिस नहीं होंगी।

खुशखबरी व्हाट्सएप यूजर्स के लिए यह है बड़ा तोहफा

No comments

Tuesday, 21 February 2017



दुनिया की दिग्गज इंस्टेंट मैसेंजिंग एप्प व्हाट्सएप्प निरंतर अपने यूजर्स के लिए नए फीचर्स पेश करती रहती है स्मार्टफोन यूजर्स के लिए कुछ नए फीचर्स हाल में ही लॉन्च किए हैं


व्हाट्सएप अब एक और नया फीचर (स्‍टेटस अपडेट फीचर) जल्‍द लाने जा रहा है, जोकि अभी बीटा वर्जन में दिखेगा। रिपोर्टों के अनुसार, व्हाट्सएप के इस फीचर के जरिये यूजर्स अपने स्टेटस में फोटो या वीडियो अपलोड कर पाएंगे। ये अपडेट 24 घंटे तक दिखते रहने के बाद ये दिखना बंद हो जाएगा। यह कमोबेश उसी तरह का होगा जैसा इंस्‍ट्राग्राम के स्टोरीज फीचर में होता है।बता दें कि इंस्‍ट्राग्राम या स्‍नैपचैट पहले से ही ये सुविधा अपने यूजर्स को मुहैया करवा रही है

Don't Miss
© All Rights Reserved
Share By ❤️ Vishal