Responsive Ad Slot

Showing posts with label BhopalSamachar. Show all posts
Showing posts with label BhopalSamachar. Show all posts

5 राज्यों के चुनाव परिणाम से पहले 6 राज्यों में ओले गिरे

No comments

Saturday, 11 March 2017



भोपाल। 11 मार्च को 5 राज्यों के चुनाव परिणाम आने से पहले 6 राज्यों में अचानक मौसम बदल गया। बादल घिर गए। तापमान तेजी से नीचे की ओर गिर गया। सर्द हवाएं चलने लगीं। कई जगह बारिश हुई और ओले भी गिरे। जम्मू कश्मीर के अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, ​हरियाणा और मध्यप्रदेश सीधे प्रभावित हुए हैं।

इन राज्यों में करीब 90 से ज्यादा जिलों में तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में बारिश के साथ ओले पड़ने की भी खबर है। उतर भारत के कई हिस्सों में हल्की हल्की बारिश हो रही है। पहाड़ों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। वहीं कश्मीर के कई हिस्सों में सुबह से ही बर्फबारी जारी है। हल्की फुहार और बर्फीली हवाओं ने मौसम को एकबार फिर सर्द बना दिया, जिसका असर उतर भारत में देखने को मिल रहा है।

तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली में कल बारिश के बाद न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम बदलने के बाद एक बार फिर लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं।


JABALPUR टिपोरे की कॉलर से 6, टिपोरी के कपड़ों में मिलीं 7 नकल पर्चियां

No comments

Friday, 10 March 2017


जबलपुर। गुरुवार को 12वीं के अर्थशास्त्र के पर्चे में रानी दुर्गावती कन्या शाला गंगानगर गढ़ा में 2 नकलची पकड़ाए। जिसमें एक छात्रा भी शामिल है। प्राइवेट छात्र के रूप में परीक्षा दे रहे छात्र ने बड़ी चतुराई से शर्ट की कॉलर में नकल पर्चियां छिपा रखी थी। जांच के दौरान छात्रा से भी 7 नकल पर्चियां भी बरामद हुईं। दोनों के खिलाफ नकल प्रकरण तैयार कर रिपोर्ट माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल भेज दी गई है।

नगर निगम शिक्षा अधिकारी व उड़नदस्ता प्रभारी वीणा वर्गीस ने बताया कि रानी दुर्गावती गढ़ा में परीक्षा के दौरान जब संदेह के आधार पर एक छात्र की तलाशी तो कॉलर में छिपा कर रखी 6 नकल पर्चियां बरामद हुईं। एक छात्रा की तलाशी में 7 नकल की पर्चियां मिलीं। 

2 पर्यवेक्षकों के खिलाफ कार्रवाई 
बोर्ड परीक्षाओं के तहत आज रानी दुर्गावती शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंगानगर गढ़ा में नकल पकड़े जाने पर कलेक्टर महेश चन्द्र चौधरी ने इस परीक्षा केन्द्र के केन्द्राध्यक्ष और यहां तैनात दो पर्यवेक्षकों की असंचयी प्रभाव से दो वेतन वृद्धि रोकने तथा कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिये हैं। 

रानी दुर्गावती कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के परीक्ष केन्द्र में नकल के ये प्रकरण नगर निगम की शिक्षा अधिकारी श्रीमती बीना वर्गीस के नेतृत्व में गठित उड़न दस्ता द्वारा पकड़े गये थे। केन्द्राध्यक्ष और पर्यवेक्षकों की दो वेतन वृद्धि रोकने और कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश परीक्षा प्रारंभ होने के पूर्व परीक्षार्थियों की प्रभावी ढंग से तलाशी न लेने तथा नकल रोकने में असफल होने पर दिये गये हैं। 

रानी दुर्गावती कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला गंगानगर गढ़ा के परीक्षा केन्द्र का केन्द्राध्यक्ष शासकीय हाई स्कूल गाड़ाघाट पाटन के प्राचार्य अशोक कुमार लडिया को बनाया गया है। उनके साथ जिन दो पर्यवेक्षकों की वेतन वृद्धि रोकने और कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिये गये हैं उनमें रानी दुर्गावती शासकीय माध्यमिक शाला की उच्च श्रेणी शिक्षक श्रीमती तनुश्री गुप्ता तथा इसी शाला की सहायक शिक्षक श्रीमती सुधा तिवारी शामिल हैं। इन्हें रानी दुर्गावती कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला गंगानगर परीक्षा केन्द्र में पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया गया था।


सलाम सरताज को और लानत...

No comments

सरताज लखनऊ में पुलिस की गोली से मारे गये आतंकवादी सैफुल्लाह के पिता है, भारतीय संसद से लेकर आम आदमी भी उन्हें सलाम कर रहा है, क्योंकि उन्होंने अपने देशद्रोही बेटे का मुंह भी देखने से इंकार कर दिया और लानत भेज रहा है उन पर जिन्हें महीनों पहले से ऐसी वारदात होने की मुक्कमल सूचना थी। उत्तर प्रदेश की सरकार अपने हिसाब से, मध्यप्रदेश सरकार अपने हिसाब से केंद्र सरकार अपने हिसाब से इस हिसाब को चुकाने की योजना बना रही थी। देश के बारे में एक भारतीय की नजर से सोचने की फुर्सत किसी को नहीं थी। वोट बैंक और प्रतिद्वंदी राजनीतिक दल को नीचा दिखाने के मंसूबे में जुटे लोग आज भी सबूत मांग रहे है। देश विरोधी ताकतों के खिलाफ सबसे बड़ा गुस्सा सरताज का है और वे सलाम के हकदार हैं।


उत्तर प्रदेश के पुखराया में 20 नवम्बर को हुआ रेल हादसे के बाद शम्सुल हौदा तक पहुंचने के साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस को वो सारी जानकारी मिल गई थी, जिस पर अब कार्रवाई हो रही है या होगी। चुनाव के समीकरण को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस को विचार करने लिए कहा गया। कार्रवाई तो उसे शाजापुर ट्रेन ब्लास्ट के बाद मजबूरन करना पड़ी। तेलगाना पुलिस ने मध्यप्रदेश उत्तर प्रदेश और केंद्र को अलर्ट भेजा था। उत्तर प्रदेश पुलिस आज भी इस मामले में कुछ पर्दा रखे हैं। जानकारी देना नहीं चाहती है, तथ्यों को तोडा मरोड़ा जा रहा है।

केंद्र ने एनआईए को जाँच सौप दी है। एनआईए के साथ देश के सरताज ब्रांड अनेक लोग है, पर राजनीति कभी किसी असीमानंद अभी किसी प्रज्ञा तो कभी किस और का नाम तलाश लेती है महाराष्ट्र में आये अदालती फैसले इसके उदाहरण है। यह सब बंद कीजिये देश हित में। सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत तो अभी आईएस आईएस के विरुद्ध सबूत मांगना कौन सी राजनीति है। बंद कीजिये देश सरताज को सलाम और आपको .......! कह रहा है।

आ गई शिवराज सिंह के सेमेस्टर एग्जाम की डेट: उपचुनाव का ऐलान

No comments


भोपाल। मप्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तीसरी पारी सेमेस्टर एग्जाम के प्रेशर में ही बीत रही है। एक उपचुनाव खत्म नहीं होता कि दूसरा आ जाता है। भाजपा का सारा दारोमदार शिवराज सिंह पर। प्रत्याशी ही ब्लैकमेल कर लेते हैं। दांव पर प्रतिष्ठा लगती है इसलिए सरकारी खजाना भी खाली करना पड़ता है। अब सिर पर आ गए सेमेस्टर एग्जाम का नाम है अटेर और बांधवगढ़ विधानसभा उपचुनाव।


भिंड जिले की अटेर और उमरिया जिले की बांधवगढ़ विधानसभा सीट पर उप चुनाव के लिए 9 अप्रैल को मतदान और 13 अप्रैल को मतगणना होगी। उप चुनाव की घोषणा के साथ ही दोनों उप चुनाव वाले निर्वाचन क्षेत्र में आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है। घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 14 मार्च को उप चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन-पत्र जमा करवाने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। नामांकन-पत्र जमा करवाने की अंतिम तिथि 21 मार्च निर्धारित है। नामांकन-पत्रों की जांच का कार्य 22 मार्च को होगा तथा 24 मार्च तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे. निर्वाचन संबंधी सभी प्रक्रिया 15 अप्रैल तक पूरी कर ली जाएगी।

अटेर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र तत्कालीन विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे के निधन के कारण और बांधवगढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र तत्कालीन विधायक ज्ञान सिंह के शहडोल संसदीय क्षेत्र से सांसद निर्वाचित होने के कारण रिक्त घोषित किया गया है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह ने उप चुनाव वाले दोनों जिले के कलेक्टर एवं रिटर्निंग आफीसर को आदर्श आचरण संहिता का पालन करवाने के निर्देश दिए हैं। होली को देखते हुए दोनों निर्वाचन क्षेत्र में मिलन समारोह एवं अन्य कार्यक्रम में राजनैतिक व्यक्तियों की भागीदारी पर विशेष नजर रखने को कहा गया है।


2 संघ प्रचारक आतंकवादी निकले, अब भगवा आतंकवाद पर बहस करो: कांग्रेस

No comments



भोपाल। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता के.के. मिश्रा ने अजमेर शरीफ दरगाह बम विस्फोट में एनआईए मामले की जयपुर विशेष न्यायालय द्वारा बुधवार को दिए गए फैसले में 7 आरोपियों को बरी करते हुए दो संघ प्रचारकों सहित तीन आरोपियों को दोषी करार किये जाने के बाद कहा है कि भगवा आतंकवाद को लेकर शायद देश में यह पहला अवसर है जब ‘‘ऊंट पहाड़ के नीचे आया है!’’ इससे संघ का वास्तविक चाल, चरित्र व चेहरा उजागर हो गया है।

उन्होंने कहा कि हालांकि सजा 16 मार्च को सुनाई जायेगी, पर कोर्ट के इस ताजा पारित आदेश ने कथित देशभक्तों-संघ प्रचारकों के वास्तविक देशप्रेम-राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रनिर्माण, चरित्र और संस्कृति की पैरोकारी पर उठने वाली उँगलियों पर प्रामाणिकता की मोहर लग गई है।

श्री मिश्रा ने कहा कि देश में राजनैतिक आतंकवाद के कारण महात्मा गांधी जी की हुई पहली हत्या, बाबरी विध्वंस, अजमेर दरगाह विस्फोट से इस फैसले में दोषी करा संघ प्रचारक सुनील जोशी की हुई हत्या और इस फैसले को लेकर बुधवार को पारित कोर्ट के आदेश के देश में भगवा ब्रिगेड और भगवा आतंकवाद को लेकर सार्वजानिक बहस प्रारम्भ होना हमारी ‘‘सहिष्णुता, वसुधैव कुटुम्बकम्, सर्वधर्म समभाव’’ और भारतीय संविधान में उल्लेखित मूल मानवीय भावनाओं के व्यापक हितों में जरुरी है।


व्यापमं की तरह कटनी हवाला कांड के आरोपी की संदिग्ध मौत

No comments

Thursday, 23 February 2017

व्यापमं की तरह कटनी हवाला कांड के आरोपी की संदिग्ध मौत

भोपाल। व्यापमं की तरह अब मप्र के 1000 करोड़ के कटनी हवाला कांड में भी संबद्ध की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। 2 दिन पहले कोयला व्यापारी संतोष गर्ग मप्र में था। पुलिस को पता भी था लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया। आज उसकी मौत की खबर आ गई। पुलिस रिकॉर्ड में उसे फरार बताया जा रहा था। पुलिस ने उस पर 10 हजार का इनाम घोषित कर रखा था लेकिन गिरफ्तारी नहीं की जा रही थी। सवाल यह है कि ऐसे कौन से राज थे उसके दिल में जिसका खुलासा होने के कारण कोई बहुत बड़ा व्यक्ति प्रभावित हो सकता था और इसीलिए पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही थी। अंतत: उसकी संदिग्ध मौत हो गई। व्यापमं की तरह इस मौत का राज भी शायद कभी खुल नहीं पाएगा। 


नोटबंदी के दौरान हवाला कारोबार का खुलासा होने पर पुलिस ने अमर की शिकायत पर संतोष के खिलाफ 22 दिसंबर 2016 को एफआईआर दर्ज की थी। तब से ही संतोष फरार था। कटनी पुलिस के मुताबिक उसकी तलाश में कई ठिकानों पर छापेमारी की गई थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला था। संतोष की गिरफ्तारी से पुलिस को फर्जी फर्मों से हवाला और कोल कारोबारियों द्वारा किए जा रहे फर्जीवाड़े को लेकर कई अहम सुराग हाथ लग सकते थे, लेकिन अब इस संभावना पर पानी फिर सकता है।

ताज्जुब की बात यह है कि कटनी पुलिस के पास संतोष गर्ग की मौत की कोई अधिकृत सूचना भी नहीं है। इस बारे में जब पुलिस मुख्यालय में पदस्थ वरिष्ठ अफसर को इस घटनाक्रम से अवगत कराया गया तो उन्होंने कहा कि यदि ऐसा है तो संतोष गर्ग के शव का पोस्टमार्टम कराने हरिद्वार पुलिस से संपर्क किया जाएगा।

हरिद्वार पुलिस कर रही निगरानी
संतोष गर्ग की मौत का प्रकरण हरिद्वार के किसी भी थाने में दर्ज नहीं हुआ है। जब मप्र के पत्रकारों ने हरिद्वार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की तब वहां हरकत शुरू हुई। उन्होंने तमाम थाना क्षेत्रों में सूचना देकर पिछले 24 घंटों में सभी संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत की जानकारी मांगी है। यह सारा काम आईजी हरिद्वार की निगरानी में हो रहा है।


गर्ग की मौत की खबर के बाद पता चला कि फरारी के दौरान उसकी पत्नी पुष्पा भी साथ थी। संतोष की सास ने बताया कि मंगलवार तड़के 3 बजे पुष्पा ने अपने बेटे प्रदीप को फोन कर संतोष की मौत की खबर दी। संतोष का 24 वर्षीय बेटा प्रदीप यूनियन बैंक में कार्यरत है। परिजन हरिद्वार के लिए निकल गए हैं।

हमें मालूम था वो यहां है, हमने गिरफ्तार नहीं किया: एसपी 
कटनी एसपी शशिकांत शुक्ला का दावा है कि सूचना मिली थी कि दो दिन पहले संतोष सिहोरा में घर में था। गिरफ्तार क्यों नहीं किया? यह पूछने पर शुक्ला ने कहा कि ज्यादा शराब पीने के कारण संतोष की तबीयत गंभीर हो गई थी। इसलिए गिरफ्तारी नहीं की गई। याद दिला दें, ये वही आईपीएस अफसर हैं जिन्हे सीएम शिवराज सिंह ने मामले में हंगामा होने के बाद गौरव तिवारी को हटाकर भेजा है। 

आईजी बोले- मुझे न मौत की सूचना, न बीमारी की
जबलपुर रेंज के आईजी डी श्रीनिवास राव का कहना है कि उन्हें न तो संतोष के बीमार होने की सूचना कटनी एसपी ने दी थी और ना ही आरोपी की मौत की कोई जानकारी मिली है। कटनी एसपी शशिकांत शुक्ला के मुताबिक, संतोष के परिजनों या फिर हरिद्वार पुलिस की तरफ से कोई सूचना नहीं मिली है। मुखबिर ने दो दिन पहले सूचना दी थी कि संतोष गंभीर रूप से बीमार है।

Don't Miss
© All Rights Reserved
Share By ❤️ Vishal