Responsive Ad Slot

Showing posts with label News. Show all posts
Showing posts with label News. Show all posts

REGISTRATION FOR AMARNATH YATRA 2017 IN HINDI

No comments

Wednesday, 7 June 2017

श्री अमरनाथ यात्रा 2017 के तीर्थयात्रियों के पंजीकरण की प्रक्रिया 01 मार्च 2017 से सभी बैंक शाखाओं  में शुरू हो चुकी है। श्री अमरनाथ श्राईन बोर्ड के अध्यक्ष व जम्मू-कश्‍मीर के राज्यपाल ने बैंक के माध्यम से यात्रियों के पंजीकरण के लिए निम्न प्रक्रिया जारी की है:-
1. पंजीकरण और यात्रा परमिट पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर जारी की जाएगी।
2. एक यात्रा परमिट सिर्फ एक यात्री के पंजीकरण के लिए मान्य होगा।
3. यात्रियों के पंजीकरण के लिए प्रत्येक पंजीकरण शाखा को एक निश्चित प्रतिदिन /प्रति रूट कोटा आवंटित किया गया है। पंजीकरण कार्यालय यह सुनिश्चित करेगा कि यात्रियों की संख्या आवंटित प्रतिदिन / प्रति रूट की संख्या से अधिक न हो।


4. यात्रा के लिए 13 वर्ष से कम या 75 वर्ष से ज्यादा आयु तथा 6 सप्ताह से अधिक की गर्भवती महिला का पंजीकरण नहीं किया जाएगा।
5. प्रत्येक यात्री को यात्रा का परमिट प्राप्त करने के लिए एक आवेदन-पत्र और एक अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र (सी.एच.सी.) जमा करना होगा। आवेदन पत्र और सी.एच.सी. का प्रारूप तथा अधिकृत डॉक्‍टरों /चिकित्सा संस्थानों की सूची एस.ए.एस.बी. की वेबसाइट www.shriamarnathjishrine.com. पर उपलब्ध है।
6. पंजीकरण शाखा के द्वारा यात्रियों को आवेदन-पत्र और सी.एच.सी. निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

7. यात्रा परमिट के आवेदन के लिए, आवेदक-यात्री को निम्न दस्तावेज पंजीकरण अधिकारी को जमा करने होंगें:-
क) भरे गए निर्धारित आवेदन-पत्र तथा
ख) अधिकृत डॉक्‍टर / चिकित्सा संस्था द्वारा 10 फरवरी, 2017 या इसके बाद जारी निर्धारित अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र
ग) चार पासपोर्ट आकार के फोटो (तीन यात्रा परमिट के लिए तथा एक आवेदन पत्र के लिए)

8. पंजीकरण अधिकारी निम्न की जाँच करेगा:
क) क्या यात्री के द्वारा आवेदन-पत्र सही-सही भरा गया है और हस्ताक्षरित किया गया है ?
ख) क्या सी.एच.सी. अधिकृत डॉक्‍टर /चिकित्सा संस्थान द्वारा जारी किया गया है ?
ग) क्या सी.एच.सी. 10 फरवरी, 2017 को या इसके बाद जारी किया गया है ?

9. यात्री द्वारा की जाने वाली यात्रा का दिन विशेष (सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरूवार, शुक्रवार, शनिवार या रविवार) यात्रा परमिट पर मुद्रित किया जाएगा। यात्रा परमिट पर मुद्रित किए गए दिन को यात्री बलटल और चंदनवाड़ी (पहलगाम) स्थित एक्सेस कंट्रोल गेट को पार करने की आज्ञा दी जाएगी।

10. बैंक शाखा यह सुनिश्चत करेगी कि जिस दिन एक्सेस कंट्रोल गेट को पार करने के लिए यात्रा परमिट जारी किया गया है वह दिन और यात्रा परमिट पर मुद्रित दिन (सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरूवार, शुक्रवार, शनिवार या रविवार) एक समान है।

11. यात्री परमिट प्रपत्र में यात्रा का वर्ष और दिन मुद्रित नहीं किया गया है इसलिए जारी करने वाली बैंक शाखा के लिए यह अनिवार्य है कि वह यात्रा का वर्ष और दिन की मुहर लगाए या लिखकर अंकित करे और इस प्रकार लिखे गए या मुहर लगाए गए यात्रा के दिन और वर्ष के ऊपर एक पारदर्शी टेप चिपकाएँ। (पारदर्शी टेप का चिपकाया जाना महत्वपूर्ण है ताकि यात्रा के दिन और तारीख में कोई गड़बड़ी न की जा सके)। हालांकि यात्रा की तिथि, वर्ष और बैंक शाखा की मुहर यात्रा परमिट जारी करने के समय ही लगाई जाएगी। किसी भी स्थिति में यात्रा परमिट पर अग्रिम मुहर नहीं लगाई जाएगी। इस तथ्य को विशेषकर सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

12. यदि आवेदन-प्रपत्र और सी.एच.सी सही है तो पंजीकरण अधिकारी आवेदक को प्रत्येक यात्रा परमिट के लिए रूपये 50 के भुगतान पर (इस राशि में 35 रूपये एस.ए.एस.बी. के खाते में चले जाएंगे और शेष राशि बैंक के पास रहेगी) तथा पैरा 13 से 16 में वर्णित निर्देशों का पालन करने पर एक यात्रा परमिट जारी करेगा।

13. पंजीकरण अधिकारी आवेदन-पत्र और सी.एच.सी. में वर्णित विवरण के आधार पर नियत स्थान पर यात्रा परमिट प्रपत्र में पासपोर्ट आकार की फोटो चिपकाएगा। यात्रा की तिथि भी सही-सही अंकित की जाएगी।

14. पंजीकरण अधिकारी यात्रा परमिट पर इस प्रकार से हस्ताक्षर करेगा और बैंक शाखा की सील लगाएगा कि सील का एक हिस्सा आवेदक की फोटो पर तथा शेष हिस्सा परमिट पर अंकित हो जाए। हालांकि यात्रा की तिथि, वर्ष और बैंक शाखा की मुहर यात्रा परमिट जारी करने के समय ही लगाई जाएगी। किसी भी स्थिति में यात्रा परमिट पर अग्रिम मुहर नहीं लगाई जाएगी। इस तथ्य को विशेषकर सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

15. आवेदक-यात्री को यात्रा परमिट जारी करने से पहले पंजीकरण अधिकारी निम्न विवरणों का ब्यौरा प्रस्तुत करेगा।
क) यात्रा परमिट जारी करने की तारीख
ख) यात्रा परमिट का क्रमांक
ग) आवेदक यात्री का नाम, पता और टेलीफोन/मोबाइल नं.
घ) आपातकालीन स्थिति में सूचना देने के लिए आवेदक यात्री द्वारा नामित व्यक्ति
ड) तीर्थ यात्रा का मार्ग
च) बलटल /पहलगाम से यात्रा प्रारंभ करने की तारीख
16. पंजीकरण अधिकारी बलटल मार्ग के लिए BALTAL तथा पहलगाम मार्ग के लिए PHALGAM अंकित करते हुए यात्रा परमिट जारी करेगा।

5 राज्यों के चुनाव परिणाम से पहले 6 राज्यों में ओले गिरे

No comments

Saturday, 11 March 2017



भोपाल। 11 मार्च को 5 राज्यों के चुनाव परिणाम आने से पहले 6 राज्यों में अचानक मौसम बदल गया। बादल घिर गए। तापमान तेजी से नीचे की ओर गिर गया। सर्द हवाएं चलने लगीं। कई जगह बारिश हुई और ओले भी गिरे। जम्मू कश्मीर के अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, ​हरियाणा और मध्यप्रदेश सीधे प्रभावित हुए हैं।

इन राज्यों में करीब 90 से ज्यादा जिलों में तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में बारिश के साथ ओले पड़ने की भी खबर है। उतर भारत के कई हिस्सों में हल्की हल्की बारिश हो रही है। पहाड़ों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। वहीं कश्मीर के कई हिस्सों में सुबह से ही बर्फबारी जारी है। हल्की फुहार और बर्फीली हवाओं ने मौसम को एकबार फिर सर्द बना दिया, जिसका असर उतर भारत में देखने को मिल रहा है।

तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली में कल बारिश के बाद न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम बदलने के बाद एक बार फिर लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं।


JABALPUR टिपोरे की कॉलर से 6, टिपोरी के कपड़ों में मिलीं 7 नकल पर्चियां

No comments

Friday, 10 March 2017


जबलपुर। गुरुवार को 12वीं के अर्थशास्त्र के पर्चे में रानी दुर्गावती कन्या शाला गंगानगर गढ़ा में 2 नकलची पकड़ाए। जिसमें एक छात्रा भी शामिल है। प्राइवेट छात्र के रूप में परीक्षा दे रहे छात्र ने बड़ी चतुराई से शर्ट की कॉलर में नकल पर्चियां छिपा रखी थी। जांच के दौरान छात्रा से भी 7 नकल पर्चियां भी बरामद हुईं। दोनों के खिलाफ नकल प्रकरण तैयार कर रिपोर्ट माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल भेज दी गई है।

नगर निगम शिक्षा अधिकारी व उड़नदस्ता प्रभारी वीणा वर्गीस ने बताया कि रानी दुर्गावती गढ़ा में परीक्षा के दौरान जब संदेह के आधार पर एक छात्र की तलाशी तो कॉलर में छिपा कर रखी 6 नकल पर्चियां बरामद हुईं। एक छात्रा की तलाशी में 7 नकल की पर्चियां मिलीं। 

2 पर्यवेक्षकों के खिलाफ कार्रवाई 
बोर्ड परीक्षाओं के तहत आज रानी दुर्गावती शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंगानगर गढ़ा में नकल पकड़े जाने पर कलेक्टर महेश चन्द्र चौधरी ने इस परीक्षा केन्द्र के केन्द्राध्यक्ष और यहां तैनात दो पर्यवेक्षकों की असंचयी प्रभाव से दो वेतन वृद्धि रोकने तथा कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिये हैं। 

रानी दुर्गावती कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के परीक्ष केन्द्र में नकल के ये प्रकरण नगर निगम की शिक्षा अधिकारी श्रीमती बीना वर्गीस के नेतृत्व में गठित उड़न दस्ता द्वारा पकड़े गये थे। केन्द्राध्यक्ष और पर्यवेक्षकों की दो वेतन वृद्धि रोकने और कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश परीक्षा प्रारंभ होने के पूर्व परीक्षार्थियों की प्रभावी ढंग से तलाशी न लेने तथा नकल रोकने में असफल होने पर दिये गये हैं। 

रानी दुर्गावती कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला गंगानगर गढ़ा के परीक्षा केन्द्र का केन्द्राध्यक्ष शासकीय हाई स्कूल गाड़ाघाट पाटन के प्राचार्य अशोक कुमार लडिया को बनाया गया है। उनके साथ जिन दो पर्यवेक्षकों की वेतन वृद्धि रोकने और कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिये गये हैं उनमें रानी दुर्गावती शासकीय माध्यमिक शाला की उच्च श्रेणी शिक्षक श्रीमती तनुश्री गुप्ता तथा इसी शाला की सहायक शिक्षक श्रीमती सुधा तिवारी शामिल हैं। इन्हें रानी दुर्गावती कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला गंगानगर परीक्षा केन्द्र में पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया गया था।


सलाम सरताज को और लानत...

No comments

सरताज लखनऊ में पुलिस की गोली से मारे गये आतंकवादी सैफुल्लाह के पिता है, भारतीय संसद से लेकर आम आदमी भी उन्हें सलाम कर रहा है, क्योंकि उन्होंने अपने देशद्रोही बेटे का मुंह भी देखने से इंकार कर दिया और लानत भेज रहा है उन पर जिन्हें महीनों पहले से ऐसी वारदात होने की मुक्कमल सूचना थी। उत्तर प्रदेश की सरकार अपने हिसाब से, मध्यप्रदेश सरकार अपने हिसाब से केंद्र सरकार अपने हिसाब से इस हिसाब को चुकाने की योजना बना रही थी। देश के बारे में एक भारतीय की नजर से सोचने की फुर्सत किसी को नहीं थी। वोट बैंक और प्रतिद्वंदी राजनीतिक दल को नीचा दिखाने के मंसूबे में जुटे लोग आज भी सबूत मांग रहे है। देश विरोधी ताकतों के खिलाफ सबसे बड़ा गुस्सा सरताज का है और वे सलाम के हकदार हैं।


उत्तर प्रदेश के पुखराया में 20 नवम्बर को हुआ रेल हादसे के बाद शम्सुल हौदा तक पहुंचने के साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस को वो सारी जानकारी मिल गई थी, जिस पर अब कार्रवाई हो रही है या होगी। चुनाव के समीकरण को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस को विचार करने लिए कहा गया। कार्रवाई तो उसे शाजापुर ट्रेन ब्लास्ट के बाद मजबूरन करना पड़ी। तेलगाना पुलिस ने मध्यप्रदेश उत्तर प्रदेश और केंद्र को अलर्ट भेजा था। उत्तर प्रदेश पुलिस आज भी इस मामले में कुछ पर्दा रखे हैं। जानकारी देना नहीं चाहती है, तथ्यों को तोडा मरोड़ा जा रहा है।

केंद्र ने एनआईए को जाँच सौप दी है। एनआईए के साथ देश के सरताज ब्रांड अनेक लोग है, पर राजनीति कभी किसी असीमानंद अभी किसी प्रज्ञा तो कभी किस और का नाम तलाश लेती है महाराष्ट्र में आये अदालती फैसले इसके उदाहरण है। यह सब बंद कीजिये देश हित में। सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत तो अभी आईएस आईएस के विरुद्ध सबूत मांगना कौन सी राजनीति है। बंद कीजिये देश सरताज को सलाम और आपको .......! कह रहा है।

यूपी में भाजपा प्रत्याशी के बेटे ने महिला पुलिस अधिकारी को डंडों से पीटा

No comments


शाहजहांपुर। अभी तो यूपी चुनाव के परिणाम सामने नहीं आए और भाजपाईयों की गुंडागर्दी का मामला रजिस्टर्ड हो गया। विधानसभा क्षेत्र पुवायां से भाजपा के विधायक पद हेतु प्रत्याशी चेतराम के बेटे ने एक महिला दरोगा एवं उनके साथ मौजूद टीम पर डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में सारी पुलिस टीम घायल हो गई। भाजपा प्रत्याशी चेतराम, मूलत: कांग्रेस नेता हैं एवं 4 बार विधायक रह चुके हैं। इस बार भाजपा ने उन्हे आमंत्रित किया और टिकट भी दिया। 


घटना बुधवार 8 मार्च 17 रात 8 बजे की है। पुलिस अधीक्षक शहर कमल किशोर ने बताया कि थाना सदर बाजार में तैनात महिला दरोगा सुषमा यादव व सिपाही अजय मलिक टाउन हॉल तिराहे के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी एक दो पहिया वाहन रोका गया और चालक से उसके कागज मांगने पर चालक ने बताया कि वह पूर्व विधायक का बेटा है। तब गाड़ी छोड़ दी गई। इसके बाद एक स्कार्पियो गाड़ी यूपी 77 एम 7777 से आधा दर्जन लोग आए और उन्होंने महिला दरोगा सुषमा यादव व सिपाही अजय मलिक को डंडों से पीटना शुरु कर दिया। इस मारपीट में महिला दरोगा व सिपाही घायल हो गए। वही मारपीट करने के बाद सभी हमलावर गाड़ी समेत भाग गए।

एसपी शहर के मुताबिक घटना की जानकारी मिलते ही उनके साथ सीओ सिटी अबनीश्वर चंद श्रीवास्तव सहित तमाम फोर्स मौके पर पहुंच गया तथा घायल सिपाही व दरोगा को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा वही हमलावरों की तलाश में छापेमारी की गई पुलिस ने अभिषेक,  मुकेश के अलावा पूर्व विधायक चेतराम का पुत्र अनुज को गिरफ्तार कर लिया है। 

पूर्व विधायक चेतराम चार बार कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं और इस बार उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के तौर पर पुवायां से चुनाव लड़ा है। पूर्व विधायक चेतराम का कहना है महिला दरोगा ने उनके बेटे के साथ मारपीट की और पैरों से ठोकर मारी। सूचना मिलने पर जब बड़ा बेटा वहां पहुंचा तो दरोगा ने उसके साथ भी बदसलूकी की इसी पर बात आगे बढ़ गई थी।


SBI: आम खाताधारकों को उठाना होगा जनधन खातों का खर्चा

No comments


नई दिल्ली। सरकार ने गरीब नागरिकों को 0 बेलेंस वाले जनधन खातों का तोहफा दिया। अब इसकी कीमत आम खाताधारकों को चुकानी होगी। एसबीआई ने हाल ही में जो मिनिमम बैलेंस ना होने पर पेनल्टी की शर्त रखी है उसका लक्ष्य यही है कि जनधन खातों पर होने वाला खर्चा आम खाताधारकों से वसूला जा सके। खुद एसबीआई चेयरपर्सन अरुंधति भट्टाचार्य ने यह खुलासा किया है। उन्होंने यह भी बताया कि फैसले पर दोबारा विचार के लिए सरकार से अभी तक कोई औपचारिक सूचना नहीं मिली हैै। ऐसा कुछ आया तो विचार हो सकता है। बता दें कि सरकार की ओर मीडिया में प्रचारित कराया गया था कि उसने एसबीआई से पुनर्विचार के लिए कहा है।

एसबीआई ने क्या बनाया था नियम?
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने पांच साल के अंतराल के बाद एक बार फिर से बैंक खाते में मिनिमम बैलेंस नहीं रखने पर जुर्माना वसूलने का फैसला किया है। यह जुर्माना 1 अप्रैल से लागू होगा। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने इसके अलावा एटीएम सहित दूसरी सेवाओं के चार्ज में भी बदलाव किया है। एसबीआई के नए नियमों के अनुसार सेविंग अकाउंट्स में तीन बार कैश जमा कराना निशुल्क रहेगा लेकिन इसके बाद हर कैश ट्राजैक्शन पर 50 रुपये का चार्ज और सर्विस चार्ज देना होगा। वहीं करंट अकाउंट के मामले में यह चार्ज अधिकतम 20,000 रुपये भी हो सकता है। एसबीआई के नए नियमों के अनुसार, अगर आप अपने बैंक खातों में निर्धारित मिनिमम ऐवरेज बैलेंस (एमएबी) नहीं रखते, तो हर महीने 100 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है और इस पर आपको सर्विस टैक्स भी देना होगा।

कैसे लगेगा जुर्माना?
नए नियमों के अनुसार, एमएबी शुल्क बैंक शाखा की जगह के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है। शहरी इलाके के खाताधारकों के खाते में अगर मिनिमम बैलेंस 5,000 रुपये का 75% होगी, तो उन्हें जुर्माने के रूप में 100 रुपये और उस पर सर्विस टैक्स देना होगा। वहीं अगर बकाया न्यूनतम राशि के 50 प्रतिशत अथवा उससे भी कम है तो ऐसी स्थिति में बैंक 50 रपये और सर्विस टैक्स वसूलेगा। तो ग्रामीण इलाकों के खाताधारकों के मामले में यह जुर्माना न्यूनतम रह सकता है।


आ गई शिवराज सिंह के सेमेस्टर एग्जाम की डेट: उपचुनाव का ऐलान

No comments


भोपाल। मप्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तीसरी पारी सेमेस्टर एग्जाम के प्रेशर में ही बीत रही है। एक उपचुनाव खत्म नहीं होता कि दूसरा आ जाता है। भाजपा का सारा दारोमदार शिवराज सिंह पर। प्रत्याशी ही ब्लैकमेल कर लेते हैं। दांव पर प्रतिष्ठा लगती है इसलिए सरकारी खजाना भी खाली करना पड़ता है। अब सिर पर आ गए सेमेस्टर एग्जाम का नाम है अटेर और बांधवगढ़ विधानसभा उपचुनाव।


भिंड जिले की अटेर और उमरिया जिले की बांधवगढ़ विधानसभा सीट पर उप चुनाव के लिए 9 अप्रैल को मतदान और 13 अप्रैल को मतगणना होगी। उप चुनाव की घोषणा के साथ ही दोनों उप चुनाव वाले निर्वाचन क्षेत्र में आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है। घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 14 मार्च को उप चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन-पत्र जमा करवाने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। नामांकन-पत्र जमा करवाने की अंतिम तिथि 21 मार्च निर्धारित है। नामांकन-पत्रों की जांच का कार्य 22 मार्च को होगा तथा 24 मार्च तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे. निर्वाचन संबंधी सभी प्रक्रिया 15 अप्रैल तक पूरी कर ली जाएगी।

अटेर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र तत्कालीन विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे के निधन के कारण और बांधवगढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र तत्कालीन विधायक ज्ञान सिंह के शहडोल संसदीय क्षेत्र से सांसद निर्वाचित होने के कारण रिक्त घोषित किया गया है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह ने उप चुनाव वाले दोनों जिले के कलेक्टर एवं रिटर्निंग आफीसर को आदर्श आचरण संहिता का पालन करवाने के निर्देश दिए हैं। होली को देखते हुए दोनों निर्वाचन क्षेत्र में मिलन समारोह एवं अन्य कार्यक्रम में राजनैतिक व्यक्तियों की भागीदारी पर विशेष नजर रखने को कहा गया है।


2 संघ प्रचारक आतंकवादी निकले, अब भगवा आतंकवाद पर बहस करो: कांग्रेस

No comments



भोपाल। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता के.के. मिश्रा ने अजमेर शरीफ दरगाह बम विस्फोट में एनआईए मामले की जयपुर विशेष न्यायालय द्वारा बुधवार को दिए गए फैसले में 7 आरोपियों को बरी करते हुए दो संघ प्रचारकों सहित तीन आरोपियों को दोषी करार किये जाने के बाद कहा है कि भगवा आतंकवाद को लेकर शायद देश में यह पहला अवसर है जब ‘‘ऊंट पहाड़ के नीचे आया है!’’ इससे संघ का वास्तविक चाल, चरित्र व चेहरा उजागर हो गया है।

उन्होंने कहा कि हालांकि सजा 16 मार्च को सुनाई जायेगी, पर कोर्ट के इस ताजा पारित आदेश ने कथित देशभक्तों-संघ प्रचारकों के वास्तविक देशप्रेम-राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रनिर्माण, चरित्र और संस्कृति की पैरोकारी पर उठने वाली उँगलियों पर प्रामाणिकता की मोहर लग गई है।

श्री मिश्रा ने कहा कि देश में राजनैतिक आतंकवाद के कारण महात्मा गांधी जी की हुई पहली हत्या, बाबरी विध्वंस, अजमेर दरगाह विस्फोट से इस फैसले में दोषी करा संघ प्रचारक सुनील जोशी की हुई हत्या और इस फैसले को लेकर बुधवार को पारित कोर्ट के आदेश के देश में भगवा ब्रिगेड और भगवा आतंकवाद को लेकर सार्वजानिक बहस प्रारम्भ होना हमारी ‘‘सहिष्णुता, वसुधैव कुटुम्बकम्, सर्वधर्म समभाव’’ और भारतीय संविधान में उल्लेखित मूल मानवीय भावनाओं के व्यापक हितों में जरुरी है।


महिला कर्मचारी: MATERNITY LEAVE बढ़ाकर 26 सप्ताह, विधेयक पारित

No comments


नई दिल्ली। लोकसभा में गुरुवार को महिलाओं का मातृत्व अवकाश 12 सप्ताह से बढ़ाकर 26 सप्ताह करने वाला मातृत्व अवकाश विधेयक पारित हो गया। मातृत्व अवकाश विधेयक को राज्यसभा में 11 अगस्त, 2016 में पारित किया गया था। कानून बनने के बाद 10 या अधिक व्यक्तियों को नियुक्त करने वाले संस्थानों पर यह कानून लागू होगा। बता दें कि कई राज्यों में सरकारें एवं विभागों में प्रमुख अधिकारी महिला कर्मचारियों के मातृत्व अवकाश के आवेदन स्वीकृत नहीं कर रहे थे परंतु अब विधेयक पारित हो जाने के बाद अफसर भी महिला कर्मचारियों से उनका यह अधिकार छीन नहीं पाएंगे।


गोद लेने वाली, कमिशनिंग मदर को भी मिलेगा अवकाश
मातृत्व अवकाश (संशोधन) विधेयक, 2016 के तहत तीन महीने से छोटे बच्चे को गोद लेने वाली महिलाओं और सरोगेसी से पैदा हुए बच्चे की मां (कमिशनिंग मदर) को भी 12 सप्ताह तक का अवकाश देने का प्रवधान है। मातृत्व अवकाश की अवधि की शुरुआत गोद लेने वाली या सरोगेसी से पैदा हुए बच्चे की मां को बच्चा सौंपे जाने से मानी जाएगी।

कानून ने बहुत सी सुविधाएं दी
इस विधेयक के पारित होने पर महिलाओं को मातृत्व अवकाश की अवधि समाप्त होने पर 'घर से काम' करने की सुविधा भी मिलेगी। साथ ही 50 या उससे अधिक कर्मचारियों वाली कंपनियों में क्रेच की सुविधा प्रदान करना अनिवार्य हो जाएगा। इतना ही नहीं, संशोधन विधेयक के कानून बनने के बाद नियोक्ताओं को महिलाओं को काम के बीच चार बार क्रेच में जाने की अनुमति देना भी अनिवार्य होगा।

पितृत्व अवकाश की मांग
केंद्रीय श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने लोकसभा में विधेयक पेश किए जाने के समय कहा, "गर्भावस्था में महिलाओं की सुरक्षा बेहद गंभीर मसला है।" कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव ने इस बहस में हिस्सा लेते हुए कहा कि सरकार को मातृत्व अवकाश के साथ ही पितृत्व अवकाश का प्रावधान भी करना चाहिए।

कांग्रेस सदस्य ने उठाए सवाल
देव ने कहा, "इससे निजी क्षेत्र में महिलाओं को नौकरी मिलने में अड़चन आ सकती है। इससे निपटने के दो तरीके हैं। सरकार इसके लिए संस्थानों को वित्त पोषण कर सकती है या फिर पितृत्व अवकाश को भी अनिवार्य कर सकती है।" कांग्रेस सदस्य ने इस बात पर भी सवाल उठाया कि दो बच्चों के जन्म के बाद मातृत्व अवकाश की अवधि कम क्यों की जा रही है।राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की मंजूरी के बाद यह विधेयक कानून बन जाएगा।

जिसकों फोन किया, उसी से वारदात पक्की…

No comments

Thursday, 9 March 2017


नीमकाथाना। राज्य में एटीएम से ठगी करने वालों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा। यहां आए दिन वारदातें होने के बाद भी पुलिस आरोपियों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। ऐसे ही दो वारदाते सीकर जिले के नीमकाथाना क्षेत्र में रहने वाले दो लोगों के साथ घटित हुई। आरोपियों ने दोनों के एटीएम कार्ड को ब्लॉक करके उनके खाते से 71 हजार रुपए निकाल लिए।

वारदात का शिकार फौजी पवन यादव नीमकाथाना इलाके का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पूर्व पीडित के फोन पर अज्ञात लोगों ने फोन किया। आरोपियों ने अपने आप को बैंककर्मी बताकर उसके एटीएम के पासवर्ड पूछ लिए। कुछ ही देर बाद पीडित के मोबाइल पर उसके खाते से 36 हजार रुपए ट्रांजेक्शन का मैसेज आया। इसी प्रकार दूसरी वारदात सिरोही निवासी बाबूलाल के साथ घटित हुई। पुलिस ने बताया कि उसके पास भी अज्ञात लोगों ने बैंककर्मी बनकर फोन किया और उसके खाते से 35 हजार रुपए निकाल लिए। पीडित को ठगी का पता लगने पर वह थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


यूपी चुनाव 2017: आज इन विधानसभा सीटों पर हो रहा है मतदान

No comments


नई दिल्ली। आज गुरुवार को यूपी के अंबेडकर नगर और उत्तराखंड के चमोली का एक-एक विधानसभा सीट पर मतदान हो रहा है। अम्बेडकर नगर जिले का अलापुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी उम्मीदवार चंद्रशेखर कायाजिया की मृत्यु के कारण यहां चुनाव स्थगित किया गया था। इस सीट पर चुनाव दूसरे चरण में गेट 15 फरवरी को होना था। कनौजिया की मृत्यु के बाद एसपी ने उनकी पत्नी संगीता चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर कुल 10 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

चमोली जिले की कर्नप्रयाग विधानसभा सीट पर भी आज गुरुवार को भी मतदान हो रही है इस सीट पर बसपा के प्रत्याशी की मौत के बाद चुनाव स्थगित किया गया था बहुजन समाज पार्टी ने ज्योति कनवासी को मैदान में उतारा है कांग्रेस प्रत्याशी और मौजूदा विधायक डा अनुसूयिया प्रसाद मैखुरी, बीजेपी के सुरेंद्र नेगी, भाकपा के इंद्रशे मैखरी समेत सभी सभी पूर्व में चुनाव मैदान में हैं।


राजस्थान में 300 डॉक्टरों का इस्तीफा, राज्यभर में STRIKE

No comments


जयपुर। सरकार की ओर से मेडिकल अफसर को प्रोफेसर के बराबर करने से नाराजगी के चलते पहली बार राजस्थान के सबसे बड़े सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल के प्रिंसिपल-अधीक्षक समेत 300 डॉक्टरों ने इस्तीफा दे दिया है। डॉक्टरों के इस इस्तीफे से जहां एसएमएस में अघोषित बंद का सन्नाटा छाया है। बुधवार को अस्पताल में करीब 4000 लोग इलाज से वंचित रहे और 75 से अधिक ऑपरेशन टाल दिए गए। वहीं गुरुवार को राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों के शिक्षकों ने भी हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी है। ऐसे में प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था भगवान भरोसे ही है।

यह है पूरा मामला
राज्य सरकार की ओर से मेडिकल एजुकेशन में सुधार के लिए मेडिकल ऑफिसर (एमओ) को समतुल्य बोलकर सह आचार्य और आचार्य बनाने का आदेश जारी किया है। बुधवार को मेडिकल आॅफिसर्स को आचार्य के समतुल्य बनाए जाने के साथ सीधे मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति डॉक्टरों काे रास नहीं आई। सरकार के इसी फरमान के विरोध में एसमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल सहित सभी चिकित्सक शिक्षकों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है।

फैसला वापस नहीं तो हड़ताल
एसएमएस अस्पताल के डॉक्टरों ने अपने इस्तीफे के साथ ही सरकार को यह चेतावनी भी दी है कि यदि वह अपना फैसला वापस नहीं लेती है तो मजबूरन हड़ताल का रूख इख्तियार करना पड़ेगा। प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों के शिक्षकों ने गुरूवार से हड़ताल पर चले जाएंगे।

तो क्या मेडिकल कॉलेज की मान्यता पर भी खतरा?
मेडिकल कॉलेज के आचार्य और प्रिंसिपल की माने तो सरकार के इस फैसले से मेडिकल एजुकेशन के स्तर पर बुरा असर पड़ेगा। और ऐसा होता है तो एमसीआई (मेडिकल कौंशिल आॅफ इंडिया) से एसएमएस मेडिकल कॉलेज सहित प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों की मान्यता पर भी खतरा मंडराने लगेगा।

मैहर वाली शारदा माँ के प्रसाद पर SDM का प्रतिबंध

No comments


सतना। मैहर एसडीएम ने तुगलकी फरमान जारी किया है। SDM ने प्रसाद विक्रेताओं को थाने बुलाकर फरमान सुना दिया है। मैहर मां शारदा देवी मंदिर में नारियल और लाई चढ़ाया जाता है। प्रसाद विक्रेता आनेवाले दर्शनार्थियों को नारियल और लाई बेचकर अर्से से अपना जीवन-यापन कर रहे थे।

जानकारी के मुताबिक बुधवार को अचानक मैहर एसडीएम ने देवी धाम परिसर स्थित प्रसाद विक्रेताओं को पुलिस चौकी बुलाया। नारियल और लाई नहीं बेचने का तुगलकी फरमान जारी कर दिया। फरमान सुनाने के पीछे महिला एसडीएम ने जो दलील दी, वह गैर-जिम्मेदाराना है। उन्होंने कहा कि नारियल से प्रदूषण और चाइनीज लाई से सेहत खराब होती है। 

बिना तकनीकी जानकारी और जांच-पड़ताल के यह फरमान एक तरफ श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ है तो दूसरी तरफ वर्षों से जीवनयापन कर रहे सैकड़ों प्रसाद विक्रेताओं के लिये रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है।

सिर्फ 15 दिन में मिल जाएगा पीएफ का पैसा

No comments

केंद्र सरकार के लगभग 50 लाख कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है कि जीपीएफ भविष्य निधि (जीपीएफ) से पैसा निकालने के नियमों में ढील दी गई है जिसके तहत अब उन्हें 15 दिन में पैसा मिल जाएगा.

इसके साथ ही कर्मचारी अब खास काम से अपने जीपीएफ का पैसा दस साल की नौकरी पूरा होने के बाद कभी भी निकाल सकेंगे. पहले यह सीमा 15 साल थी. जीपीएफ से अब पैसा प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा के लिए और सभी संस्थानों हेतु निकाला जा सकेगा. इससे पहले केवल उच्च स्कूल स्तर पर ही जीपीएफ से पैसा निकाला जा सकता था.


मंत्रालय ने इस बारे में एक आदेश जारी किया है. इसके अनुसार,‘ अंशधारकों द्वारा उठाई गई चिंताओं के निवारण के लिए नियमों में समय-समय पर संशोधन किए जाते हैं.

हालांकि प्रावधान मोटे तौर पर प्रतिबंधात्मक ही रहते हैं. प्रावधानों में ढील और प्रक्रिया को सरल बनाने की जरूरत महसूस की जा रही थी.’ मंत्रालय ने केंद्र विभाग के सभी विभागों को भेजे आदेश में यह जानकारी दी है.
बदले नियमों के तहत, ‘12 महीने के वेतन या कुल अंशदान की तीन चौथाई राशि (जो भी कम हो) की निकासी की अनुमति देने का फैसला किया गया है.

बीमारी के मामले में अंशधारक के खाते की कुल राशि की 90 प्रतिशत तक राशि की निकासी की जा सकेगी. अंशधारक सेवा के 10 साल पूरे होने के बाद निकासी कर सकता है.’

जीपीएफ से राशि की निकासी टिकाऊ उपभोक्ता सामान फर्नीचर वगैरह खरीदने के लिए भी की जा सकती है. मौजूदा नियमों में यह तय नहीं था कि आवेदक को राशि का भुगतान कितने दिन में किया जाएगा.

मंत्रालय ने कहा है, ‘जीपीएफ से धन निकासी के आवेदन को मंजूरी व राशि के भुगतान के लिए 15 दिन की समयावधि तय की गई है. बीमारी या अन्य आपात स्थिति में यह सीमा घटाकर सात दिन भी हो सकती है.’

HOSTEL में लड़कियों को दरवाजा खोलकर कपड़ने बदलने के आदेश

No comments

Wednesday, 8 March 2017



नई दिल्ली। केरल के एक गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं को आदेश दिया गया है कि वे कपड़े बदलते समय भी दरवाजा बंद न करें। हॉस्टल प्रशासन के इस आदेश के बाद युवतियों में आक्रोश है। छात्राओं का कहना है कि हॉस्टल प्रशासन का मानना है कि अगर उन्हें प्राइवेसी दी जाएगी, तो इससे होमोसेक्सुअल्टी बढ़ेगी। 



छात्राओं ने प्रिंसिपल पर आरोप लगाया है कि उनकी सोच है कि अगर लड़कियों ने दरवाजा बंद किया है, तो इसका मतलब है कि या तो वे चुपके से मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रही हैं या फिर होमोसेक्सुअलिटी में संलिप्त हैं।

छात्राओं का आरोप है कि प्रिंसिपल जाति से जुड़ी टिप्पणियां भी करती हैं और विरोध करने पर बुरे परिणाम भुगतने की धमकी दी जाती है। छात्राओं के मुताबिक अब वे परेशान हो चुकी हैं। छात्राओं ने प्रिंसिपल के इस्तीफे की मांग की है। यह पूरा मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

अब आधार के बिना बुक नहीं हो पाएगा ऑनलाइन रेल टिकट

No comments

Thursday, 2 March 2017

ट्रेन के ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग के लिए जल्द ही आधार नंबर अनिवार्य कर दिया जाएगा। गुरुवार को रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने बताया कि टिकट बुकिंग की दलालों से मुक्ति के लिए ऐसा कदम उठाना जरूरी हो गया है। साथ ही एक अप्रैल से सीनियर सिटीजन कैटगरी में टिकट बुक करने के लिए भी आधार नंबर जरूरी होगा।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने बताया कि देश में टिकट बुकिंग के दौरान होने वाली धांधली को रोकने के लिए रेलवे ऐसा कदम उठाने जा रहा है। देश में दलालों की एक जमात रेल टिकटों को अवैध रूप से बुक करने और उन्हें उपलब्ध कराने का काम करती है। आधार कार्ड से इस फर्जीवाड़े को रोकने में मदद मिलेगी।
प्रभु ने बताया कि इस सिलसिले में तीन महीने का एक ट्रायल रन भी शुरू भी हो गया है। प्रभु ने 2017-18 के लिए रेलवे का बिजनेस प्लान भी शेयर करते हुए बताया कि रेलवे में कैशलेस मुहिम से जोड़ा जाएगा। 

कैशलेस मुहिम वाला रेलवे का प्लान

कैशलेस टिकट प्रणाली के लिए 6000 प्वॉइंट सेल मशीनें और 1000 ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनें लगाई जाएंगी।  
मई के महीने तक टिकट बुक करने के लिए एक इंटिग्रेटेड टिकटिंग एप भी लॉन्च किया जाएगा। यह भी कैशलेस मुहिम का हिस्सा होगा।

दपू रेलवे का 26 फरवरी से होने वाला राजस्थान टूर रद्द

No comments

Thursday, 23 February 2017


जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के स्टाफ बेनिफिट फण्ड से 13 दिनों का होने वाला राजस्थान टूर को रद्द कर दिया गया है. रेलवे जोन के 100 कर्मियों के लिए राजस्थान के दर्शनीय स्थानों का टूर पैकेज 26 फरवरी से आयोजित होना था. जिसके लिए जोन के सभी मंडलों से आवेदन आमंत्रित किये गए थे. लेकिन अचानक से चक्रधरपुर मंडल के वित्त विभाग ने इस कार्यक्रम में अपना रोड़ा लगा दिया. टूर को लेकर मुख्यालय में ई-टेंडर के माध्यम से निजी एजेंसी का चयन किया गया था,

लेकिन इसका आयोजन चक्रधरपुर मंडल को करना था. जिसके बाद चक्रधरपुर मंडल के वरीय मंडल वित्त प्रबंधक ने एजेंसी के संचालक को चक्रधरपुर बुला कर पूरे कार्यक्रम का जानकारी प्राप्त किया था. परंतु बाद में कार्यक्रम को रद्द करने का फैसला लिया गया. जिसके बाद नाराज रेलककर्मी व मेंस कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने महासचिव एसआर मिश्रा को पूरी घटना की जानकारी देते हुए

टूर का आयोजन सुनिश्चित करवाने की मांग की. इसके बाद एसआर मिश्रा ने दूरभाष  पर  बताया कि रेलकर्मी के मनोरंजन के लिए आवंटित फण्ड को वित्त विभाग के  अधिकारी द्वारा रोका जाना बहुत अनुचित है. जिसकी शिकायत जोन के एफए, सीएओ  और सीपीओ से किया जायेगा. इसके लिए चक्रधरपुर रेल मंडल के मंडल संयोजक  गुरुवार को चक्रधरपुर के अधिकारियों से मिलेंगे. 

सीकेपी के आठ टेक्निशियन बने जेइ

No comments


जमशेदपुर : रेल मंडल के आठ टेक्निशियन को प्रमोशन देकर जेइ बनाया गया है. जेइ बनने  वाले  में पांच रेलकर्मी टाटानगर और तीन बंडरमुंडा के हैं. जिसमें एनएम  प्रकाश (टाटानगर), मुकेश गुप्ता(टाटानगर), गोरांगो बेहरा (टाटानगर), ठाकुर  दास घुनिया(टाटानगर), रघु तुती (टाटानगर), आदित्य कुमार चौधरी (बंडामुंडा), भागीरथी नायक (बंडामुंडा), जीबी क्षत्रिय (बंडामुंडा) शामिल हैं.  



टाटा से गम्हरिया तक दौड़ी रिलीफ ट्रेन

No comments


जमशेदपुर :  बुधवार  को टाटानगर से  गम्हरिया स्टेशन तक एक्सिडेंट रिलीफ मेडिकल वैन का ट्रायल  रन और चेकिंग कराया गया. इस दौरान ट्रेन में सभी प्रकार की जांच की गयी.  बताया जाता है कि  ट्रायल के लिए कंट्रोल से मैसेज जारी होने के बाद  मेडिकल, कैरेज, इलेक्ट्रिक परिचालन सहित कई विभाग के कर्मचारी और सुपरवाइजर  सुबह 9 बजे मौके पर पहुंचे. ट्रायल के दौरान सभी विभाग के सुरपवाइजरों ने  एक दूसरे विभाग के उपकरण और गुणवत्ता की जांच की. उसके बाद ट्रेन को  गम्हरिया स्टेशन के पास ले जाकर रोक दिया गया.




होली स्पेशल ट्रेन: पटना के लिए 11 मार्च को चलेगी यह ट्रेन

No comments


होली के यात्रियों की सुविधा में बिलासपुर से पटना के लिए 11 मार्च को स्पेशल ट्रेन चलाने का आदेश हुआ है। टाटानगर के प्रभारी स्टेशन प्रबंधक पीके विश्वाल ने यह जानकारी दी। 17 बोगियों वाली होली स्पेशल ट्रेन को बिलासपुर-पटना के बीच सिर्फ आठ स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। पटना से यह ट्रेन 14 मार्च को खुलकर 15 मार्च को टाटानगर स्टेशन पर आएगी।


समर स्पेशल से भी लाभ : दक्षिण-पूर्व जोन के विभिन्न स्टेशनों से शुरू हो रहे समर स्पेशल ट्रेन से भी होली के यात्रियों को आवागमन में सहूलियत होगी। गर्मी छुट्टी के मद्देनजर सियालदह-मुंबई, संतरागाछी-जबलपुर स्पेशल चलाने का आदेश हुआ हैं। वहीं, पुरी-राउरकेला इंटरसिटी, संतरागाछी-पुणे एसी स्पेशल, टाटा- विशाखापत्तनम व टाटा-कांचीगुड़ा स्पेशल स्पेशल ट्रेनों का फेरा जून तक बढ़ा है।

बदला समय : संतरागाछी-जबलपुर स्पेशल ट्रेन के पिरचालन समय में दक्षिण-पूर्व जोन से फेरबदल किया गया है। इससे ट्रेन संतरागाछी स्टेशन से रात में 9.40 के बदले 8.40 बजे खुलेगी। वहीं, जबलपुर से रात में 8.55 की बजाए 8.10 बजे रवाना होगी।

बढ़ेगी बोगी : टाटानगर स्टेशन से खुलने वाली दानापुर और छपरा की ट्रेनों में होली में अतिरिक्त स्लीपर और जनरल बोगियां लगाने की योजना पर चक्रधरपुर मंडल में काम शुरू है। इससे टाटा-अमतृसर जालियांवाला व टाटा-जम्मूतवी एक्सप्रेस में भी बोगी बढ़ने की उम्मीद है।

Don't Miss
© All Rights Reserved
Share By ❤️ Vishal