Responsive Ad Slot

Latest

News

होली स्पेशल ट्रेन: पटना के लिए 11 मार्च को चलेगी यह ट्रेन

Thursday, 23 February 2017

/ by Vishal


होली के यात्रियों की सुविधा में बिलासपुर से पटना के लिए 11 मार्च को स्पेशल ट्रेन चलाने का आदेश हुआ है। टाटानगर के प्रभारी स्टेशन प्रबंधक पीके विश्वाल ने यह जानकारी दी। 17 बोगियों वाली होली स्पेशल ट्रेन को बिलासपुर-पटना के बीच सिर्फ आठ स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। पटना से यह ट्रेन 14 मार्च को खुलकर 15 मार्च को टाटानगर स्टेशन पर आएगी।


समर स्पेशल से भी लाभ : दक्षिण-पूर्व जोन के विभिन्न स्टेशनों से शुरू हो रहे समर स्पेशल ट्रेन से भी होली के यात्रियों को आवागमन में सहूलियत होगी। गर्मी छुट्टी के मद्देनजर सियालदह-मुंबई, संतरागाछी-जबलपुर स्पेशल चलाने का आदेश हुआ हैं। वहीं, पुरी-राउरकेला इंटरसिटी, संतरागाछी-पुणे एसी स्पेशल, टाटा- विशाखापत्तनम व टाटा-कांचीगुड़ा स्पेशल स्पेशल ट्रेनों का फेरा जून तक बढ़ा है।

बदला समय : संतरागाछी-जबलपुर स्पेशल ट्रेन के पिरचालन समय में दक्षिण-पूर्व जोन से फेरबदल किया गया है। इससे ट्रेन संतरागाछी स्टेशन से रात में 9.40 के बदले 8.40 बजे खुलेगी। वहीं, जबलपुर से रात में 8.55 की बजाए 8.10 बजे रवाना होगी।

बढ़ेगी बोगी : टाटानगर स्टेशन से खुलने वाली दानापुर और छपरा की ट्रेनों में होली में अतिरिक्त स्लीपर और जनरल बोगियां लगाने की योजना पर चक्रधरपुर मंडल में काम शुरू है। इससे टाटा-अमतृसर जालियांवाला व टाटा-जम्मूतवी एक्सप्रेस में भी बोगी बढ़ने की उम्मीद है।

Don't Miss
© All Rights Reserved
Share By ❤️ Vishal