नई दिल्ली। मिंक वान डर वीर्डन के पेनल्टी कार्नर पर किए गए गोल की बदौलत जेपी पंजाब वारियर्स ने आज यहां उत्तर प्रदेश विजाडर्स को 1-0 से हराकर हाकी इंडिया लीग में अपने अभियान का जीत से अंत किया। वीर्डन ने खेल के 35वें मिनट में यह महत्वपूर्ण गोल किया जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ। दोनों टीमों ने आखिरी क्षणों में हमलावर तेवर अपनाए लेकिन पहले दो क्वार्टर की तरफ चौथे क्वार्टर में भी कोई टीम गोल नहीं कर पाई।
पंजाब वारियर्स का यह लीग चरण में आखिरी मैच था जिससे उसने फिलहाल अंतिम स्थान पर आने से बचने की अपनी उम्मीदें जगा दी हैं। पंजाब वारियर्स ने दस मैचों में 4 जीत से 22 अंक के साथ अपने अभियान का अंत किया और अभी वह 6 टीमों की तालिका में 5वें स्थान पर है। रांची रेज 18 अंक लेकर अंतिम स्थान पर है पर अभी उसे एक मैच खेलना है। यूपी विजाडर्स को तीसरी हार का सामना करना पड़ा लेकिन वह नौ मैचों में 23 अंक के साथ अब भी चौथे स्थान पर बना हुआ है। विजाडर्स को अपना आखिरी मैच 22 फरवरी को अपने घरेलू मैदान लखनउ में दबंग मुंबई से खेलना है।

Trends is an amazing magazine Blogger theme that is easy to customize and change to fit your needs.